लखनऊ, जनवरी 2 -- किशोर का कार से अपहरण कर उसकी पिटाई और फिर तमंचा लगाकर पांच लाख की फिरौती मांगने के मामले में नया मोड़ आया है। तालकटोरा पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि वीडियो एक साल पुराना है। दो दिन पूर्व किशोर की आरोपी अनुज दीक्षित से मारपीट हुई थी। इसके बाद उसकी मां ने आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के मुताबिक किशोर की मां और मोहल्ले वालों से प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है। इसके अलावा अन्य साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी अनुज और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर किशोर की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कार सवार कुछ लोग उसे नग्न कर पीट रहे हैं। तमंचा लगाकर पांच लाख की फिरौती मांगते हैं। इसके आधार पर किशोर की मां ने तहरीर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.