कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। करीब तीन वर्ष पहले जब कप्तानगंज में आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण प्रारंभ हुआ था तो क्षेत्रीय लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। वर्ष 2023 दिसंबर में सांसद विजय कुमार दुबे ने इसके निरीक्षण के दौरान मार्च 2024 में ओवर ब्रिज को हर हाल में कंप्लीट कर लेने की बात कही। तब ओवर ब्रिज से वाहनों के आवागमन शुरू करा दिए जाने का दावा एनएचएआई और ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों द्वारा किया गया था। अब मार्च 2025 भी बीतने के तरफ अग्रसर है मगर अभी भी ओवर ब्रिज निर्माण का काम अधूरा है। ओवरब्रिज निर्माण में अनावश्यक विलंब लोगों के सब्र का बांध तोड़ रहा है। रेलवे ढाला के दोनों तरफ परतावल साइड अथवा कप्तानगंज कस्बा साइड में रोजाना घंटों जाम लगता है। विकट जाम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीर घंटों फंसने के लिए मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.