नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। वोटिंग से पांच दिन पहले पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने इन तीनों विधायकों का टिकट काट दिया था जिसको लेकर इनमें नाराजगी थी। पार्टी के तीन विधायकों राजेश ऋषि, नरेश यादव और रोहित कुमार महरौलिया ने शुक्रवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया।जनकपुरी के दो बार के विधायक राजेश ऋषि ने छोड़ा साथ जनकपुरी से दो बार के विधायक राजेश ऋषि ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। टिकट कटने से नाराज चल रहे राजेश ऋषि ने अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में आरोप लगाया कि पार्टी मूल सिद्धांतों को त्यागकर भ्रष्टाचार में डूब गई है। उन्होंने यह भी लिखा है कि संतोष कोली के बलिदान के साथ गलत व्यवहार किया गया। संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.