कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक साथ हिन्दू और मुस्लिम 635 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। पहली बार बायोमीट्रिक हाजिरी और रेटिना की जांच भी की जाएगी। पंजीकरण के बाद जोड़ों के हाथ में बैंड बंधेगा। पायल और बिछिया के साथ ज्वैलर्स का प्योरिटी प्रमाण पत्र भी मिलेगा। बुधवार को सामूहिक विवाह को लेकर पूरा दिन तैयारियां होती रहीं। सीडीओ से लेकर आला अफसरों ने मौके का जायजा लिया। चारों तरफ बड़े-बड़े साइनेज लगाए गए। पूरे पंडाल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। सभी जोड़ों की उपस्थिति बायोमीट्रिक/फेस अटेंडेंस कराने के लिए 10 से ज्यादा काउंटर बनाए गए। बायोमीट्रिक होते ही उनके हाथों में बैंड को बांध दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह ने बताया कि सबसे ज...