वाराणसी, दिसम्बर 11 -- लोहता, संवाद। बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को अपराह्न में खड़ी वैगनआर कार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार टकरा गई थी। भीषण टक्कर से वैगनआर में आग लग गई थी। इससे कार में मौजूद मां व मासूम बेटा और तीन बेटियों की मौके पर मौत हो गई थी। सभी लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी थे। सभी का शव गुरुवार सुबह छह बजे कस्बे में लाया गया। शव आते ही माहौल गमगीन हो गया। दोपहर 2 बजे धन्नीपुर स्थित कब्रिस्तान में शव दफन किए जाएंगे। लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर और आजमगढ़ के अतरौला थाने पर दीवान जावेद अशरफ का परिवार बुधवार को वैगनआर से शादी समारोह में लखनऊ जा रहा था। कार में जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49), बेटी समरीन (29), इलमा (12), इसमा (6), और बेटा जीयान (10) और रिश्ते में साला जीशान (24) पुत्र गफ्फार निवा...