गोपालगंज, फरवरी 7 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी पूरे गांव में मातम पसरा रहा। विद्यालय की बस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जैसे ही दोनों मासूमों का जनाजा गांव की गलियों से निकला,लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बस का चालक गांव का ही मुमताज नट है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...