कटिहार, जुलाई 3 -- समेली , एक संवाददाता समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर और समेली प्रखंड सह अंचल परिसर में हाई मास्ट लाइट का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास क्षेत्रीय सांसद तारिक अनवर के द्वारा किया गया। रोशनी की इस सौगात को लेकर जहां एक ओर लोगों में प्रसन्नता देखी गई। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर गहरी नाराजगी भी उभरी। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सुमन ने की। जबकि मंच संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता देवी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश महासचिव संयोगिता सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, राजीव कुमार, प्रमोद ठाकुर, अकबर अंसारी सहित बड़ी संख्या मे...