मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में दो वर्ष की पीएचडी नामांकन परीक्षा एक बार में ही कराने पर छात्र शांतनु कुमार, अमृतेश कुमार और राहुल कुमार ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि लोकभवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी विश्वविद्यालय को हर साल पैट कराना है, लेकिन बीआरएबीयू में वर्ष 2023 और 2024 की परीक्षा एक साथ ली गई। उन्होंने ज्ञापन में कहा क पैट में 100 पदों के रोस्टर बिंदु के नियम का पालन नहीं किया गया है। छात्रों ने फिर से पैट कराने की मांग की है। उधर, पैट के पहले पेपर में आये दो सवालों पर विवि के एक छात्र ने विवि के शिकायत निवारण पोर्टल पर आपत्ति दर्ज की है। उसने कहा कि दो सवालों के गलत होने से कई छात्र पैट से अनुत्तीर्ण हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...