अररिया, फरवरी 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड 11 स्थित महावीर ऋषिदेव टोला में सोमवार शाम 15 वर्षीय किशोर सूरज कुमार व उनका 35 साल के जीजा अक्षय ऋषिदेव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद गांव के लोग अभी भी सहमे हुए हैं। मंगलवार को दिन भर गांव व मृतकों के घर पर अफरातफरी मची रही। एक ही आंगन में दो दो शव देख लोगों को इसी गांव में बगल में गांव चिरवाहा रेहिका टोला में डेढ़ साल पहले महज दस दिनों के भीतर पांच बच्चों की मौत की याद ताजा हो गयी। गांव में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी लोग सहमे हुए हैं। चूंकि करीब डेढ़ साल पहले जब दस दिनों के भीतर पांच बच्चों की मौत हो गयी थी तब इस गांव के बगल स्थित चिरवाहा रेहिका टोला में एक माह तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगवाया गया था। मामला सुर्खियों में...