पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। एनटीसीए के एआईजी सुल्तान साजिद ने जंगल में भ्रमण किया। साथ ही जंगल के अंदर की व्यवस्थाओं को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसी दौरान बाघिन के साथ तीन उसके शावकों का दीदार होने से वे तो रोमांचित हुए ही साथ ही कोहरे में अधीनस्था स्टाफ ने भी यह विंहगम नजारा देखा और कैमरे में कैद किया। एक साथ चार बाघों के दीदार से खून जमा देने वाली सर्दी मेंभी इन दिनों सैलाानियों के आने जाने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में नई दिल्ली से एनटीसीए के एडीशनल इंस्पेक्टर जनरल सुल्तान साजिद ने यहां जंगल में भ्रमण कर जंगल के अंदर सैलानियों के लिए किए गए प्रबंधों को देखा। बता दें कि बाघों के लिए विख्यात पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघ जंगल से बाहर निकल कर लगातार घूम रहे हैं। दरअसल जंगल में नमी अधिक होने के चलते बाघों पांव...