सहारनपुर, नवम्बर 29 -- सहारनपुर। हाईवे पर हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। रानी (59) पत्नी महेंद्र सैनी और उनके बेटे संदीप (25) का अंतिम संस्कार सोना सैय्यद माजरा गांव में किया गया। वहीं उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के गांव छांगामाजरी निवासी राजकुमार उर्फ शेखर (28), उनकी पत्नी जौली (27) और चार वर्षीय पुत्र अनिरूद्ध उर्फ नन्नू की एकसाथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। अंतिम संस्कार में पूरे गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए। मृतक परिवार के रिश्तेदार और पड़ोसियों ने उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.