लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- गोला गोकर्णनाथ। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर रविवार को एक गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एक देश-एक चुनाव व्यवस्था बेहद कारगर साबित होगी। बार-बार चुनाव पर होने वाले अंधाधुंध खर्च में कटौती करके उस पैसे को देश के विकास और लोगों के कल्याण पर खर्च किया जा सकेगा। विशिष्ट अतिथि राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं,यदि एक देश-एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो जाए तो इस खर्च में बड़े पैमाने पर कटौती हो सकती है। इस बचत से देश का विकास और लोगों का उत्थान और भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से जहां सरकार पर बोझ पडता है, वहीं आचार संहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.