अल्मोड़ा, मई 11 -- स्याल्दे, संवाददाता। कैहडगांव ग्राम पंचायत के तोक छानी में दो गुलदार एक साथ घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, कैहडगांव के तोक छानी में दो गुलदार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों दिन दहाड़े गाय की बछिया को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। साथ ही शनिवार रात दोनों गुलदारों ने घर के पास ही डेरा डाल दिया। दो गुलदारों के एक साथ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। शाम के समय लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर सता रहा है। अंधेरा होती ही गुलदार के डर से लोग घरों में बंद हो जा रहे हैं। चंदन राम, हृदेश मेहरा, नरेश चंद्र पपनोई, मोहन चंद्र तिवारी, प्रहलाद सिंह, करन मनराल, दिनेश तिवारी आदि ने क्षेत्र में पिंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.