बिहारशरीफ, मई 25 -- मां के निधन के 6 घंटे बाद करंट से बेटे की गयी जान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की घटना फोटो: करंट मौत-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आये परिजन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के सैदपुर गांव में रविवार को एक घर से मां-बेटे की अर्थी एक साथ निकलते देखकर गांववालों की आंखें नम हो गयी। मां के निधन के 6 घंटे बाद ही करंट से बेटे की भी जान चली गयी। एक साथ दो मौतों से घर में चित्कार मच गया। दरअसल, शनिवार की शाम स्व. मुंशी दास की 80 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी का आकस्मिक निधन हो गया था। सुबह में उनके बेटे 42 वर्षीय जन्मजेय कुमार की भी जान चली गयी। मां की मौत के बाद पूरा परिवार दाह-संस्कार की तैयारी में लगा था। रविवार की तड़के जन्मजेय शौच के लिए गांव के बाहर गोरैया स्थान के पास गये थे।...