समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 9 मजकोठी से एक साथ दंपति की शव उठते ही चीत्कार मच गया। हर कोई का आंखें नम हो रहा था। क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। दंपति का अंतिम संस्कार बेगूसराय जिला के अयोध्या घाट में किया गया जहां मुखाग्नि पुत्र अभिराज कुमार ने दिया। बता दें कि गुरुवार की देर संध्या मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर की डाला पलटने पर दंपति उसके चपेट में आ गया था। जिसमें घटनास्थल पर ही राम सुकुमारी देवी की मौत हो गई थी। वही उनके पति संजय कुमार सिंह का स्थिति नाजुक था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह जब राम सुकुमारी देवी की शव पोस्टमार्टम से आया तो दो पक्षों में समझौता को लेकर लाश काफी देर तक रुकी रही। वहीं सड़क भी जम रहा। इसी क्रम में मृतिका के पति संजय कुमार सिंह का भी उपचार के दौरान मौत हो गया। ...