शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जलालाबाद, संवाददाता। दो दिन पहले मथुरा में हुए भीषण सड़क हादसे ने जलालाबाद के दिल को भीतर तक झकझोर दिया। हादसे में सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता और राजन गुप्ता की मौत की खबर ने पूरे नगर को शोक में डुबो दिया। मंगलवार को जब तीनों दोस्तों की अर्थियां एक साथ गंगा घाट पहुंचीं, हर आंख भर आई। परिवार, रिश्तेदार, व्यापारी और आम लोग हजारों की संख्या में अंतिम यात्रा में उमड़ पड़े। जलालाबाद नगर के चार दोस्त रविवार रात कार से वृंदावन दर्शन को निकले थे। देर रात मथुरा में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता और राजन गुप्ता की मौत हो गई। चौथे दोस्त का इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही पूरे नगर में मातम छा गया। रात भर लोगों के घरों में दीपक नहीं जले और सोमवार...