जौनपुर, फरवरी 17 -- सुईथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सोनरा गांव से करीब एक सप्ताह पहले संदिग्ध हाल में लापता हुए 68 वर्षीय वृद्ध का शव सोमवार को कबाड़ के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव निवासी राम सुभग बरनवाल क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार करते थे। पत्नी के निधन के बाद अपनी भूमि पर बने मड़हे में रहते थे। उनके दोनों पुत्र प्रदीप और संदीप डीह अशरफाबाद बाजार में मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, नौ फरवरी की रात में राम सुभग के मड़हे में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन राम सुभग उसी रात से लापता हो गए। पुत्रों ने कहीं चले जाने का अनुमान लगाते हुए बहुत खोजबीन न कर डीह अशरफाबाद जाकर कामकाज में व्यस्त हो गए। सोमवार की शाम मड़हे के पास रखे गए कबाड़ औ...