गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सिमिरित का शव सोमवार को फ़रसाडाड पुल के नीचे आमी नदी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सिमिरित हरिजन बीते तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद हरपुर बुदहट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद नदी में शव मिलने से परिजन स्तब्ध रह गए। सोमवार को ग्रामीणों ने पुल के नीचे नदी में शव उतराते देखा तो शोर मच गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सिमिरित हरिजन के रूप में की। इसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके चलते वह अक्सर बिना बताए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.