कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपटियापुर से लापता 11 वर्षीय बालक करीब एक सप्ताह बाद अपने घर लौटा। बालक के मुताबिक कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया था और रायबरेली में एक कमरे में बंद कर रखा था। किसी तरह वह उनके चंगुल से बच निकला। मामले में परिजनों ने गांव की ही एक महिला पर बेटे को अगवा कराने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। सदर कोतवाली की मकरंद नगर चौकी अंतर्गत ग्राम कनपटियापुर निवासी सुनील कुशवाहा का 11 वर्षीय पुत्र रचित बीते 25 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार रचित की तलाश कर रही थी। इसी बीच मंगलवार को रचित अचानक घर पहुंच गया। बेटे को सुरक्षित देख परिजनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.