गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- ट्रांस हिंडन। डेल्टा कॉलोनी, कड़कड़ मॉडल, डीएलएफ कॉलोनी और लाजपत नगर समेत कई इलाकों में लोग एक सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बोतलबंद पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा। लोगों ने जल्द समाधान की मांग की। वसुंधरा जोन की करीब छह कॉलोनियों के निवासी पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इसको लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया था। लोगों ने कहा था कि पानी आता भी है तो इसका टीडीएस दो हजार से अधिक होता है। इसके बावजूद सोमवार को की बृज विहार, रामपुरी, चंद्रनगर, रामप्रस्थ व सूर्य नगर कॉलोनी समेत ट्रांस हिंडन के अन्य कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इससे करीब एक लाख लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी निरंतर क्षेत्र में सुचारू और पर्याप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.