बरेली, मार्च 30 -- दुनका। एक सप्ताह से गायब अधेड़ का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव कई दिन पुराना होने के कारण चेहरा काला पड़ गया है। लोगों ने शव की शिनाख्त बसई के खेमकरन(43) के रूप में की। परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार तिवारी,एसओ अमित कुमार बालियान और बरेली से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव के पास शराब के तीन खाली पौव्वा, तीन गिलास, नमकीन व गगन के खाली पाउच पड़े मिले हैं। पुलिस ने इनको कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। खेमकरन बसी में ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह गत 24 मार्च की शाम काम करके भट्टा से घर लौटा। खाना खाकर वह घर से टहलने निकल गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। भाई ईश्वरी प्रसाद ने गत 27 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.