मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- औराई। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम का गोदाम एक सप्ताह से बंद है। इसको लेकर 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो ने डीएम को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गोदाम परिवहन अभिकर्ता की मनमानी से गोदाम बंद है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी द्वारा जारी रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है। बरसात के मौसम होने के बावजूद गोदाम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रबोध राज ने बताया कि एक सप्ताह से गोदाम बंद है। वरीय अधिकारी से अवगत कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...