लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- कस्ता, संवाददाता। कस्ता चौराहे पर मितौली पुलिस का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह में 75 वाहनों का चालान किया गया है, वहीं 8 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। यातायात व्यवस्था में सुधार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मितौली पुलिस द्वारा कस्ता चौराहे पर अवैध वाहनों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विशेष तलाशी अभियान ने नियम तोड़ने वालों की नींद उड़ा दी है। मितौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में चलाए जा वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा दिया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में एक सप्ताह के भीतर 75 दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं 8 वाहनों को जब्त किया गया है। मितौली एसएचओ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण व अपराध...