फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने संपत्ति कर जमा न करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। विभाग ने एक सप्ताह के अंदर 115 बकाएदारों की संपत्ति सील की हैं। विभाग ने एक लाख से ज्यादा संपत्ति कर वाले बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम प्रशासन की विभिन्न टीमों ने 15 जनवरी से 22 जनवरी तक 115 संपत्तियों को सील किया है। निगम के निशाने पर 50 हजार बकाएदार हैं। इन पर एक लाख से ज्यादा का संपत्ति कर बकाया है। इस बारे में नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों पर बकाया कर की वसूली की जा रही है। सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बकाया करों का भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की सीलिंग की कार्यवाही से बचा जा सके। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.