फरीदाबाद, फरवरी 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के तीनों साइबर अपराध थानों की टीमों ने एक सप्ताह में साइबर ठगी के आराेप में 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद 61 लाख 52 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। सात फरवरी से 13 फरवरी के दौरान साइबर अपराध थानों की टीम ने आठ मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एनआईटी ने तीन, साइबर अपराध सेंट्रल थाना ने तीन और बल्लभगढ़ साइबर अपराध थाना ने दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा पुलिस ने 343 शिकायतों का निस्तारण कर 26 लाख 68 हजार 301 रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई सात फरवरी से 13 फरवरी के बीच की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अनिल शर्मा, मिर्ज़ा मुस्तफा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.