मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के तमाम छोटे-बड़े नालों की उड़ाही का अभियान एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा। जलजमाव की समस्या से निजात के लिए मानसून पूर्व नालों की मुकम्मल सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर बुधवार की शाम नगर भवन में हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निगम व स्मार्ट सिटी के नालों की लंबाई 150 किलोमीटर से अधिक है। नालों की उड़ाही और सफाई व्यवस्था को परखने के लिए नगर आयुक्त वार्डों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान काम में कोताही या गड़बड़ी पर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में उप नगर आयुक्त अमित कुमार व सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के अलावा सभी 10 अंचल व 49 वार्डों के निरीक्षक शामिल हुए। शहर के 11 प्रमुख नाले व कल्वर्ट 1.) योगिया मठ मेन नाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.