नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल। तल्लीताल जीजीआईसी में बोरिंग कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू होगा। जल संस्थान ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 10 हजार परिवारों के लिए 2.10 करोड़ रुपये से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य बलिया नाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। जिसमें सिंचाई विभाग ने जल संस्थान को बोरिंग के लिए 25 प्रतिशत धनराशि प्रदान की है। जल संस्थान को इस योजना के लिए 50 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य लगभग चार माह में पूरा होगा, और इससे तल्लीताल क्षेत्र में जल आपूर्ति की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी। जल संस्थान के ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि बोरिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बोरिंग से तल्लीताल क्षेत्र का जल संकट दूर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.