फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए सख्ती दिखाई है। एक सप्ताह में मेगा सीलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 143 बकायेदार संपत्तियों को सील किया गया। प्रवक्ता के मुताबिक नगर निगम फरीदाबाद ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए 16 से 22 दिसंबर तक एक सप्ताह का मेगा सीलिंग अभियान चलाया। अभियान की निगरानी अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने की, जबकि क्षेत्रीय और कर अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात रही। निगम अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों की कुल 143 संपत्तियों को सील किया गया। इस कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 1 लाख 19 हजार 835 रुपये की बकाया राशि चिन्हित की गई। सीलिंग के समय ही कई संपत्ति मालिकों ने टैक्स जमा कराया, जिससे लगभग 54 लाख 49 हजार 686 रुपये की वसूली की गई। नगर अध...