उरई, फरवरी 2 -- उरई। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले छूटे हुए लाभार्थियों की दोबारा जांच के लिए सभी तहसीलों एवं नगर पालिकाओं को दोबारा आवेदन भेजे गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए जिससे पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा आवेदन किए गए थे लेकिन तहसील एवं नगर पालिकाओं में भेजे गए आवेदन के बाद लेखपालों ने कई लाभार्थियों के आवेदन को लेकर नॉट फाउंड की रिपोर्ट लगाई है। नगर पालिका में 114 एवं तहसील क्षेत्र में 1209 नाम नॉट फाउंड की रूप में भेजे गए हैं जिससे उनके नाम इसमें शामिल नहीं हो पा रहे। इसके साथ ही सैकड़ो की संख्या में आवेदक जांच के लिए भी पेंडिंग है। इस पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सीएलटीस...