बलिया, दिसम्बर 17 -- सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश को बिहार को जोड़ने वाला खरीद दरौली घाटे का पीपा पुल एक सप्ताह में चालू होने की उम्मीद है। तेजी से हो रहे पीपा पुल के निर्माण कार्य को देख क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। यह पुल चालू होने के बाद दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान और सुविधाजनक हो जायेगा। ठेकेदार सुनील कुमार राय ने बताया कि पीपा पुल के एक तरफ 68 पीपा लगाकर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि दूसरी तरफ 38 पीपा लगाए जा चुके हैं। शेष कार्य भी तेजी से किया जा रहा है और बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। भरोसा दिलाया कि सभी तकनीकी मानकों का पालन करते हुए पुल को एक सप्ताह के अंदर चालू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...