किशनगंज, दिसम्बर 2 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के कई आवासीय होटलों में देह व्यापार की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। सुरक्षा कारणों से एहतियातन एक सप्ताह में दूसरी बार मंगलवार को भी शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की जांच की गई। बिना नाम वाले आवासीय होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची। सूत्रों की मानें तो इस होटल के बाहर से गेट में ताला मार कर अंदर में देह व्यापार का खेल करवाया जाता है। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग पाया लेकिन इस कार्रवाई से गलत करने वाले होटल संचालकों में हड़कंप व्याप्त है। इसके बाद पुलिस की टीम बारी बारी से विभिन्न होटलों में पहुंची। जहां होटल में रहने की क्षमता, रजिस्टर अपडेट आदि की जांच की गई। जांच में यह भी देखा गया कि होटल में हाल के दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.