नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। दिल्ली नगर निगम की मच्छर जनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार नौ नवंबर से 15 नवंबर के दौरान डेंगू के 58 मामले, मलेरिया के 22 मामले और चिकनगुनिया के आठ मामले दर्ज हुए। इस दौरान बीते सप्ताह में डेंगू से किसी की मृत्यु रिपोर्ट में दर्ज नहीं हुई है। अब तक नवंबर में डेंगू के कुल 121 मामले, मलेरिया के कुल 48 मामले और चिकनगुनिया के कुल 17 मामले दर्ज हुए हैं। इस वर्ष 2025 में एक जनवरी से 15 नवंबर तक डेंगू के कुल 1257 मामले, मलेरिया के 671 मामले और चिकनगुनिया के 142 मामले दर्ज हुए। निगम की चिकित्सा सहायता व जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष मनीष चड्ढा ने बताया कि दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए विभिन्न जगहों पर कीटनाशक दवाओ...