बागपत, फरवरी 4 -- टीकरी कस्बे में पशुओं में फैली बीमारी से आठ पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों से अधिक पशु बीमारी की चपेट में बने है। पशुओं में फैली बीमारी से परेशान पशु पालक पशु चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। टीकरी कस्बे में पशुओं में एक सप्ताह से फैली बीमारी के कारण धीरसिंह की दो गाय एक बछड़ा, देवेंद्र की गाय, ब्रह्मपाल की गाय, भूरा की भैंस, जोगेंद्र की भैंस, मुन्नू की गाय की मौत हो चुकी है। जबकि सुभाष, इमरान, कविंद्र, वीरसैन, सुरेंद्र, राजपाल, धीरसिंह, के पशु बीमार बने है। पशु पालकों का कहना है कि अचानक पशु चारा खाना बंद कर देता है उसके मुंह से पानी गिरने लगता है। फिर बुखार जैसे लक्षण पशु में दिखाई देने लगते है। धीरे धीरे पशु कमजोर होता चला जाता है और उसकी मौत हो जाती है। पशु चिकित्सक बीमार पशुओं की सुध नहीं ले रहे है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.