फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक यह प्रकोप और भी बढ़ सकता है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय अंतिम सप्ताह में फरीदाबाद का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की है। इसके अलावा फरीदाबाद मई-जून में पिछले वर्ष से भी अधिक गर्म रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम 14.5 डिग्री पहुंच गया है। स्मार्ट सिटी में गर्मी में दस्तक दे दी है। लोगों ने पंखे चालू कर लिए हैं। सूरज की तपिश को देखते हुए अगले सप्ताह तक कूलर और एसी भी चालू हो जाएंगे। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत होती है। दिन के चढ़ने के साथ ही यह तपिश बढ़ती जाती है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के गर्मी को लेकर कुछ संकेत...