मुंगेर, दिसम्बर 27 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। लगभग एक सप्ताह के बाद मुंगेर में शुक्रवार की सुबह सूरज निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से लगातार घने कोहरे और ठंड के साथ धुंध की चपेट में रहे शहर में सूरज के स्पष्ट दर्शन होने से दिन के मौसम में हल्का सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह के समय छाए कोहरे में कोई खास कमी नहीं आई और ठंड एवं कनकनी का असर लगातार बना रहा। एक्यूआईसी, मुंगेर के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। ऐसे में मुंगेर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इसका असर यह रहा कि, दिन में धूप निकलने से वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना हुआ, वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप लोगों को परेशान करता रहा। हल्की पश्चिमी हवाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.