बलिया, मई 11 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब एक सप्ताह पहले गायब हुए थाना क्षेत्र के घोसवटी निवासी अजय तिवारी का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। दावा है कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस को अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी। इलाके के घोसवटी निवासी अजय शनिवार की रात संदिग्ध हाल में लापता हो गये। उनके पुत्र महामृत्युंजय तिवारी ने एक दर्जन बाइकों तथा लग्जरी गाड़ी से पहुंचे हथिारबंद बदमाशों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच पर नामजद अपहरण का केस दर्ज कर लिया। महामृत्युजंय ने पुलिस को बताया है कि 29 अप्रैल की रात कुछ लोग आटा चक्की से अनाज की बोरी उठा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। इस मामले में 30 अप्रैल को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.