बरेली, दिसम्बर 11 -- परिवहन निगम बरेली को 25 छोटी बसें अगले सप्ताह के बाद और मिल जाएंगी। दो महीने पहले 32 बसें निगम को मिली थीं। 25 बसों की डिमांड और भेजी गई थी, जिसे मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है। 15 दिसंबर के बाद बरेली को बसें मिल जाएंगी। उनका संचालन देहात रूटों से होगा। सेवा प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि बरेली के पास छोटी 28 सीट 32 बसें हैं। ये बसें अगस्त-सितंबर में आ गई थीं। तीन बार में मिलीं बसें बरेली-मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत आदि रूटों पर चल रही हैं। देहात मार्गों पर संचालित करने के लिए नवंबर में 25 बसों की डिमांड गई थी, जिसे मुख्यालय ने स्वीकृत कर लिया है। 15 दिसंबर के बाद मुख्यालय छोटी बसों की सप्लाई देगा। अधिकारियों का कहना है कि जो छोटी बसें आएंगी उनका संचालन 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में होगा। खासकर ऐसे लिंक मार्गों पर ब...