मोतिहारी, जनवरी 1 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । विगत एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। सात दिनों बाद गुरुवार को धूप तो निकली लेकिन बादलों के साथ इसकी लुकाछिपी होती रही। धूप में गर्मी की तल्खी नहीं रही। पछुआ हवा चलने के साथ धूप की गर्माहट भी बेअसर होती रही। हल्की धूप निकलने से विगत कई दिनों से वातावरण में छाया धुंध छंट गया। धुंध छाए रहने से दिनभर अंधेरा समान रहता था। हालांकि शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आयी। अधिकतम तामपान जहां 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। जिले में करीब 15 दिनों से सर्द मौसम बना रहा। इसमें दो दिन ही सूर्य के दर्शन हुए। हल्की धूप निकलने के साथ सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। यातायात भी सामान्य रूप से रहा। बाजार भ...