जहानाबाद, मई 6 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के अपहरण करने के मामले में रामपुर चौरम थाने की पुलिस टीम के द्वारा आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र से लड़का व लड़की को बरामद कर लिया गया। सदर अस्पताल में रामपुर चौरम थाने की पुलिस की देखरेख में लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी। इस संबंध में रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को लड़की का अपहरण किया गया था। उसके बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी थाने को दी गई थी। पुलिस के द्वारा इसका पीछा किया जा रहा था। बरामद लड़की ने बयान में कहा है कि लड़का रॉकी कुमार एवं उनके परिजन के द्वारा नशा की दवा खिलाकर अपहरण किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता के बयान पर लड़का सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच कराते ह...