संतकबीरनगर, मार्च 8 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत एक युवक एक सप्ताह पहले घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। एक सप्ताह करीब बीत जाने के बाद घर के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आस पास के गांव के लोग अनहोनी की आशंका जता रहे है जिससे परिजन परेशान हैं। बूधा कला गांव निवासी रमावती पत्नी दुखरन ने अपने बेटे 25 वर्षीय पवन कुमार की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि 1 मार्च को बेटा पवन कुमार घर से बिना किसी को कुछ बताए काला रंग का लोवर और इनर पहनकर घर से निकला। देर शाम होने पर जब उसका खोजबीन हुआ तो कहीं पता नहीं चल सका। आस पास के लोगों, रिश्तेदारों से पूछा गया। कहीं नहीं पता चल सका तो कोतवाली जाकर मां ने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.