प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। खलासी लाइन कीडगंज के एक घर में अधेड़ का शव लगभग एक सप्ताह तक पड़ा रहा। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने उनकी बहनों को सूचना दी तो वह शहर पहुंचीं। उनके आने पर दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। खलासी लाइन निवासी स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ कक्कड़ की तीन संतानें थीं। एक बेटा और दो बेटियां। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक की कानपुर और दूसरी की गोरखपुर। इकलौते बेटे 58 वर्षीय दीपक कक्कड़ अविवाहित थे और घर में अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक लगभग एक सप्ताह से वह घर से बाहर नहीं निकले। एक-दो दिन तो लगा कि कहीं गए होंगे लेकिन कई दिन तक न दिखने पर घर जाकर देखा गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। एक-दो दिन और बीते तो दुर्गंध...