महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का जायजा लिया। भिटौली, बड़हरा बरईपार एवं धरमौली ग्राम पंचायत भवनों में चल रहे अभियान में पहुंचकर उन्होंने स्थिति देखी। भिटौली में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अपेक्षाकृत शिथिल पाए जाने पर संबंधित लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत में लगभग चार हजार किसानों के सापेक्ष अब तक केवल 1100 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार में फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश किसानों की रजिस्ट्री...