बुलंदशहर, मई 30 -- जिला पुलिस ने एक सप्ताह तक अभियान चलाकर 601 वांछित-वारंटियों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस ने अभियान के तहत सर्वाधिक 111 वांछित-वारंटी दबोचे, जबकि अरनियां और जहांगीरपुर पुलिस मात्र एक-एक वांछित-वारंटी पकड़ सकी। वहीं नरौरा और पहासू पुलिस ने मात्र दो-दो वांछित-वारंटी पकड़ने में सफलता हासिल की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलेभर में 22 मई से 28 मई की रात तक के लिए वांछित-वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। उनके निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया और वांछित-वारंटियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर पुलिस ने सर्वाधिक 111, कोतवाली देहात पुलिस ने 67, औरंगाबाद पुलिस ने 18, अगौता पुलिस ने 9, सिकंदराबाद पुलिस ने 46, गुलावठी पुलिस ने 76, चोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.