रुडकी, फरवरी 7 -- शनिवार को एक सप्ताह, एक दिन, एक घंटा थीम के अंतर्गत पूरे नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को नगर के स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर एक पर्व के रूप में मनाया गया। विभिन्न विभागों के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इसी क्रम में वार्ड संख्या 25 स्थित मूलराज कन्या इंटर कॉलेज में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर एवं टॉयलेट मैन रमेश भटेजा को नोडल अधिकारी बनाया गया। उनके साथ पार्षद पंकज सतीजा, नगर निगम से विपिन शर्मा व सागर की मौजूदगी में विद्यालय परिसर की सफाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.