गोंडा, जनवरी 29 -- गोण्डा, संवाददाता। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई आरआईजीएस व्यवस्था में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही अब खुद व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला गायत्रीपुरम मोहल्ले में नाली निर्माण से जुड़ा है, जहां एक ही शिकायत पर चार अलग-अलग और परस्पर विरोधी जवाब देकर गिर्द गोण्डा के वीडीओ ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। आरआईजीएस के माध्यम से नाली निर्माण की स्थिति जानने के लिए मांगी गई जानकारी पर पहली बार रिपोर्ट दी गई कि नाली निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शिकायतकर्ता ने जब मौके पर जाकर देखा तो कहीं भी निर्माण कार्य के कोई संकेत नहीं मिले। इस पर दोबारा जानकारी मांगी गई। दूसरी रिपोर्ट में भी वही रटा-रटाया जवाब दोहरा दिया गया कि कार्य प्रगति पर है। जब तीसरी बार आरआईजीएस पर स्थिति स्पष्ट करने का दबाव बन...