बदायूं, नवम्बर 6 -- शहर के भोलाधाम में एक शाम लाडली लाल के नाम संकीर्तन संध्या धूमधाम से संपन्न हुई। यहां भजन गायक अनिरुद्ध कृष्ण उर्फ मनु भईया ने भक्तिमय भजन सुनकर श्रृद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। वेद वेदांग के परम विद्वान अंकित शर्मा और देवांश ने संयुक्त रूप से मुख्य यजमान सुजीत गुप्ता से वेदी पूजन कराया। इसके बाद राधा कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित संगीमयी भजनों की भक्तिमयी वर्षा में भक्त देर रात तक आनंद लेते रहे। भक्तों ने गिरिराज भगवान का श्रृद्धाभाव से पूजन कर आरती उतारी। संकीर्तन से पूर्व डॉ. एमडी शर्मा ने कहा कि मुमुक्ष का अर्थ बताया। मुख्य यजमान सुजीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.