हापुड़, अगस्त 2 -- मशहूर गायक मोहम्मद रफी साहब की 45वीं बरसी पर हापुड़ के कबीर हेरिटेज हाल में एक शाम मोहम्मद रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने रफी साहब की याद में उनके गाये गानों को अलग अलग अंदाज़ में लोगों के सामने गाया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने आयोजकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरकान चौधरी ने क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती सहित सभी कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इरकान चौधरी ने कहा कि कलाकार के लिए कोई देश की सीमा नहीं होती। ऐसे ही मोहम्मद रफी साहब की आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाती है और उनके चाहने वाले भारत सही दुनिया के हर हिस्से में उन्हें आज भी याद करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.