सोनभद्र, नवम्बर 17 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के मारकुंडी अंडर ग्राउंड रेलवे पुलिया के समीप रविवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यवसायी को तीन-चार बजे बादमाशों ने लाठी डंडे से वार कर घायल कर दिया। लुटने की नियत से उनके उपर हमला किया गया। मारकुंडी दुकान से लौट रहे एक व्यवसायी को लुटने के नियत से तीन चार अपराधी प्रवृत्ति के लोग बाइक सवार व्यवसायी 40 वर्षीय हुसेन पुत्र स्व.माकुल खां, निवासी गुरमा को लाठी डंडे से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर निजी साधन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह व्यवसायी फीदा हुसेन गुरमा कालोनी से अपने दुकान मारकुंडी जाते थे। इसी क्रम में रविवार को भी रात में दुकान बंद कर अपने घर वापस मारकुंडी ...