काशीपुर, जून 13 -- काशीपुर संवाददाता। एक व्यक्ति ने युवक पर उसके साथ मारपीट करने तथा युवक के द्वारा उसके पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। दुर्गा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह 10 जून की रात 9 बजे बाजार से अपने घर जा रहा था। इस दौरान प्रणामी मंदिर के पास पहुंचा। तभी जसपुर खुर्द निवासी आयान पुत्र नामालूम अपने साथियों के साथ आया और उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज करने लगा। आयान उसके बेटे वंश को भी सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां देता रहता है। उनको अपने बेटे की हत्या की आशंका है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.