रुद्रपुर, सितम्बर 19 -- दिनेशपुर, संवाददाता। नगर पंचायत दिनेशपुर ने एक ही व्यक्ति के नाम पर बने दो अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया। जांच में पाया गया कि वार्ड-7 निवासी तापस राय ने अपने पिता कालीदास राय की 7 सितंबर 2024 को मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाया, जबकि उसी वार्ड के सजल राय ने अपने ताऊ कालीदास राय की मृत्यु तिथि 6 सितंबर 2024 दर्शाते हुए प्रमाण पत्र बनवाया। दोनों प्रमाण पत्र एक ही सीआरएस पोर्टल से जारी हुए। मामले में धोखाधड़ी की आशंका और असली वारिस स्पष्ट न होने पर अधिशासी अधिकारी के आदेश पर दोनों प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.